Home »Unlabelled »
इस्लाम को जाहिल दुनिया परस्त मुल्लाओं से आजाद करो
कुरान की आयात सूरए अस्र का हिंदी अनुवाद कुछ ऐसा है. शुरू करता हूँ अल्लाह के नाम से जो रहमान और रहीम है। 1- समय की सौगंध। 2- पूरी मानवता घाटे मे है ।3- उन लोगों को छोड़ कर जिन्होंने ईमान लाने के बाद नेक काम किये और आपस मे एक दूसरे को हक़ और सब्र की नसीहत की।
यह आयात साफ़ साफ़ कह रही है की किसी इंसान का सिर्फ ईमान ले आना या कलेमा पढ़ के खुद को मुसलमान कहलवा लेना काफी नहीं है. अगर उसका अमाल, उसके काम, इस्लामिक कानून के मुताबिक नहीं हुए तोह वोह घाटे में ही रहेगा. इसको इस तरह समझ लें की नमाज़ , रोज़ा हज ज़कात, अम्र बिल मारूफ ... यह सब अहकाम उसके लिये हैं जो ईमान ले आया और खुद को मुसलमान कहलवाने लगा. जो ग़ैर मुस्लिम है उसके लिए यह कानून नहीं ,उसने कोई हज्ज नहीं किया न कोई पैसा खर्च हुआ, न ज़हमत हुई मक्का तक जाने की, अब अगेर उसको कोई सजा मिली भी तोह कम से कम माली नुकसान से तोह बच गया. दूसरी तरफ एक मुसलमान भाई हैं, नमाज़ भी पढ़ते हैं, रोज़ा और हज करने की ज़हमत भी उठाते हैं. लेकिन हिजाब के खिलाफ हैं, पैसे का मसला आ जाए तो बेईमान होते वक़्त नहीं लगता. इस तरह के इंसान जो ईमान ले आने के बाद न तोह नेक काम करते हैं और न ही आपस मे एक दूसरे को हक़ और सब्र की नसीहत की, यकीनन घाटे में ही रहेंगे. इनका घाटा दुनिया में भी है और आखिरत में तोह अमाल न होने का घाटा उठाना ही है।
इस आयात से उनलोगों को नसीहत लेनी चाहिए जो खुद को मुसलमान तो कहते हैं लेकिन कुरान के ही बताए कानून के खिलाफ मोर्चा ख़ोल के बैठे हैं. फतवों पे नौजवान अमल न करे तोह यह खुश हो जाते हैं. यह नसीहत नहीं करते की फतवा उस से मांगो जो कुरान का हदीस का इल्म रखता हो. जाहिलों के मुनाफिकों के फतवों ने ही इस्लाम को बदनाम कर रखा है आज. में ऐसे सुधारवादी नज़रिए को फैलाने वालों से येही कहना चाहूँगा की सुधार लाओ मुसलमानों में इल्म के ज़रिये से , न की कुरान के कानून के खिलाफ चलने की नसीहत कर के. हक़ कुरान का कानून है, जो की बहुत आसान है, उसको समझो और लोगों को समझाओ. लोगों को हक़ की नसीहत करो वरना घाटे में रहोगे।
जाहिल कौम के ठेकेदारों के फतवे के खिलाफ अगर गैर मुस्लिम बोलता है,और इस्लाम के कानून को गलत कहता है तो यह उसका दोष नहीं क्यूंकि कुरान और हदीस में क्या है वोह नहीं जनता. वोह तो कुछ जाहिल और कट्टरवादी मुसलमानों की हरकतों को इस्लाम समझ बैठा है।
लेकिन उनको क्या हो गया है जो खुद को मुस्लमान भी कहते हैं और यह तमीज भी नहीं रखते की कौन कुरान का इल्म रखता है? किसको फतवा देने का हक है ? और जाहिलों के फतवों को सही बता के इस्लाम में ही सुधार लेन की बातें करते हैं. इस्लाम को जाहिल दुनिया परस्त मुल्लाओं से आजाद करो तब ही कहीं जा के असल इस्लाम जो की समानता, सहयोग, भाईचारा, समर्पण, त्याग, संतोष तथा क्षमा और बलिदान का पैग़ाम देता है सामने आएगा.
लेखक हरियाणा साहित्य अकादमी, शासी परिषद के सदस्य तनवीर जाफरी साहेब की बात से में सहमत हूँ "इस्लाम धर्म का लगता है कुछ धुर इस्लाम विरोधी विचारधारा रखने वालों ने संभवत: किसी बड़ी इस्लाम विरोधी साजिश के तहत अपहरण कर लिया है।"
आज इस बात की अधिक ज़रुरत है की सच्चा मुसलमान कौन है यह कुरान और मोहम्मद (स.अ.व) और उनके घराने की सीरत से पहचाना जाए और उसे दूसरी कौम के लोगों तक भी पहुँचाया जाए ,जिस से लोगों के दिलूँ में आपस में मुहब्बत और भाईचारा पैदा हो और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली इस्लाम विरोधी साजिश ,जिसका मकसद मुसलमानों के लिए लोगों के दिलों में नफरत पैदा करना है ,बेनकाब हो जाए और इंसानियत की विजय हो।
S.M.MAsum
Related posts:
If you enjoyed this article, subscribe to receive more great content just like it.
लोकप्रिय पोस्ट
-
Quran Hindi 78to114
-
हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के पिता हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम व आपकी माता हज़रत फ़तिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा हैं। आप अपने माता पिता की द...
-
इंदौर की अर्चना जी का शुक्रिया जिन्होंने इस पोस्ट को बेहतरीन अंदाज़ मैं पढ़ा.. आप सब भी सुने. इमाम हुसैन की शहादत को नमन करते हुए हमारी ओ...
-
मैंने अंग्रेजी ब्लॉगजगत का १५ साल का सफ़र तय करते हुए ,६ महीने पहले हिंदी ब्लॉगजगत मैं अपना क़दम रखा और सच मानिये मुझे हिंदी ब्लॉगजगत ने ब...
-
जब भी कोई दुर्घटना हो जाए, और आप अखबार पलटने लहें तो नेताओं का वही बडबोलापन, वही गलीज छींटाकशी. एक दूसरे पर पढने को मिलेगी. बडबोले नेता अप...
-
" खुशियाँ लुटा के जीने का इस ढंग है ज़िंदगी “समीर लाल ( उड़नतश्तरी) “ यह नाम इस ब्लॉगजगत मैं किसी के तार्रुफ़ का मुहताज नहीं है . इ...
-
पेश ए खिदमत है "अमन के पैग़ाम पे सितारों की तरह चमकें की चौथी पेशकश ... राजेन्द्र स्वर्णकार बीकानेर से कुछ इस तरह से "अमन का पै...
-
" अमन के पैग़ाम" पे सितारों की तरह चमकें की पहली पेशकश . रज़िया राज़ जी की जितनी तारीफ की जाए कम है. जब मैंने उन से निवेदन किया...
-
जैसा की हमेशा से होता है, कोई भी त्यौहार आये हम -४-५ दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं. ऐसी तैय्यारियाँ मैंने इस साल बकरा ईद पे ब्लोगेर्स ...
-
हर साल मुहर्रम का चाँद दिखाई देते ही ,हर तरफ कर्बला, या हुसैन की सदा सुनाई देने लगती है, लोगों की ज़बान पे पैगाम है इंसानियत,सब्र ए ...








