Home »Unlabelled »
इल्म के ज़रिए इबादत ख़ुदा होती है।
हज़रत रसूले ख़ुदा (स.) के पास एक शख़्स अन्सार में से आया और उसने सवाल किया, ऐ रसूले ख़ुदा अगर किसी का जनाज़ा तदफ़ीन के लिए तैयार हो और दूसरी तरफ़ इल्मी नशिस्त हो जिसमें शिरकत करने से कस्बे फ़ैज़ हो और दोनों एक ही वक़्त हों और वक़्त भी इतना न हो कि दोनों जगह शिरकत की जा सके। एक जगह शरीक हो तो दूसरी जगह से महरूम हो जाएगा, तो ऐसी सूरत में ऐ रसूले ख़ुदा (स.) आप किसको पसंद करेंगे? ताकी में भी उसी में शिरकत करूं।
रसूले ख़ुदा (स.) ने फ़रमाया, अगर दूसरे लोग मौजूद हैं जो जनाज़े के साथ जाकर उसे दफ़्न करें तो तुम इल्मी बज़्म में शिरकत करो क्योंकि एक इल्मी बज़्म में शिरकत करना हज़ार जनाज़ों के साथ शिरकत, हज़ार बीमारों की अयादत, हज़ार दिन की इबादत, हज़ार दिन के रोज़े, हज़ार दिन का सदका, हज़ार गै़र वाजिब हज, और हज़ार गै़र वाजिब जिहाद से बेहतर है।
उसने अर्ज़ किया, या रसूल अल्लाह (स.) ये सब चीज़ें कहाँ और आलिम की ख़िदमत में हाज़िरी कहाँ? रसूले ख़ुदा (स.) ने फरमाया, क्या तुम्हें नहीं मालूम कि इल्म की बदौलत ख़ुदा की इताअत की जा सकती है । और इल्म के ज़रिए इबादत ख़ुदा होती है। दुनिया और आख़िरत की भलाई इल्म से वाबस्ता है जिस तरह दुनिया और आख़रत की बुराई जिहालत से जुदा नहीं।
Related posts:
If you enjoyed this article, subscribe to receive more great content just like it.
लोकप्रिय पोस्ट
-
Quran Hindi 78to114
-
हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के पिता हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम व आपकी माता हज़रत फ़तिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा हैं। आप अपने माता पिता की द...
-
इंदौर की अर्चना जी का शुक्रिया जिन्होंने इस पोस्ट को बेहतरीन अंदाज़ मैं पढ़ा.. आप सब भी सुने. इमाम हुसैन की शहादत को नमन करते हुए हमारी ओ...
-
मैंने अंग्रेजी ब्लॉगजगत का १५ साल का सफ़र तय करते हुए ,६ महीने पहले हिंदी ब्लॉगजगत मैं अपना क़दम रखा और सच मानिये मुझे हिंदी ब्लॉगजगत ने ब...
-
जब भी कोई दुर्घटना हो जाए, और आप अखबार पलटने लहें तो नेताओं का वही बडबोलापन, वही गलीज छींटाकशी. एक दूसरे पर पढने को मिलेगी. बडबोले नेता अप...
-
" खुशियाँ लुटा के जीने का इस ढंग है ज़िंदगी “समीर लाल ( उड़नतश्तरी) “ यह नाम इस ब्लॉगजगत मैं किसी के तार्रुफ़ का मुहताज नहीं है . इ...
-
पेश ए खिदमत है "अमन के पैग़ाम पे सितारों की तरह चमकें की चौथी पेशकश ... राजेन्द्र स्वर्णकार बीकानेर से कुछ इस तरह से "अमन का पै...
-
" अमन के पैग़ाम" पे सितारों की तरह चमकें की पहली पेशकश . रज़िया राज़ जी की जितनी तारीफ की जाए कम है. जब मैंने उन से निवेदन किया...
-
जैसा की हमेशा से होता है, कोई भी त्यौहार आये हम -४-५ दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं. ऐसी तैय्यारियाँ मैंने इस साल बकरा ईद पे ब्लोगेर्स ...
-
हर साल मुहर्रम का चाँद दिखाई देते ही ,हर तरफ कर्बला, या हुसैन की सदा सुनाई देने लगती है, लोगों की ज़बान पे पैगाम है इंसानियत,सब्र ए ...








