Home »Unlabelled »
सवाल जवाब क़ुरआन
- सवाल- आयते ततहीर किस सूरे में है
जवाब – सूर -ए- अहज़ाब आयत न. 33
- सवाल- आयते विलायत किस सूरे में है ?
जवाब- सूर -ए- मायदा आयत न. 55
- सवाल—आयते मुबाहेला किस सूरे में है?
जवाब- सूर-ए- आलि इमरान आयत न. 61 - सवाल- तक़वे और सच्चों की पैरवी का हुक्म किस सूरे में दिया गया है?
जवाब- सूर-ए –तौबा आयत न.119
- सवाल- अहले ज़िक्र से सवाल पूछने का हुक्म किस सूरे में है?
जवाब- सूर-ए- नहल आयत न.43
- सवाल- नबी पर सलवात भेजने का हुक्म किस आयत में है?
जवाब- सूर-ए- अहज़ाब की आयत न.56 में।
- सवाल- قل لا أسئلكم عليه اجرا الا المودة في القربيइस आयत का तर्जमा क्या?
जवाब- ऐ रसूल आप कह दीजिये कि मैं रिसालत का कोई अज्र नही चाहता मगर यह कि मेरे क़राबतदारों से मुहब्बत करो।
- सवाल- वाजिब सजदों वाली आयतें किन किन सूरों में हैं और कौन कौनसी आयते है ?
जवाब- सूर -ए- सजदा आयत न.15 ,,सूर -ए- फ़ुस्सेलत आयत न.38,सूर -ए- नज्म आयत न.62 ,सूर -ए- अलक़ आयत न.19
- सवाल- क्या आयते सजदा को जनाबत की हालत में पढ़ सकते हैं?
जवाब- नही, जनाबत की हालत में आयते सजदा को पढ़ना हराम है।
- सवाल- क्या क़ुरआन में तहरीफ़ हुई है?
जवाब- नही, क़ुरआन में तहरीफ़ नही हुई है।
- सवाल- दीन के कामिल होने का ऐलान किस आयत में हुआ है?
जवाब- सूर-ए- मायदा आयत न. 3
- सवाल- सूर-ए- दहर किन की मदह में नाज़िल हुआ?
जवाब- सूर-ए- दहर अहलेबैत की मदह में नाज़िल हुआ।
- सवाल- क़ुरआन के किस सूरे में सबसे ज़्यादा आयतें हैं ?
जवाब- सूर-ए-बक़रा में 286 आयतें।
- सवाल- क़ुरआन का सबसे छोटा सूरा कौनसा है?
जवाब- सूर-ए- कौसर तीन आयतें।
- सवाल- क़ुरआन मे रसूल के किस दुश्मन की नाम लेकर बुराई की गई है?
जवाब- अबुलहब की।
- सवाल- कुरआन में कुल कितने सूरे हैं ?
जवाब- कुरआन में 114 सूरे हैं।
- सवाल- सबसे पहले किस सूरे की आयतें नाज़िल हुईं ?
जवाब- सूर-ए- अलक़ की पहली सात आयतें।
- सवाल- मक्की सूरे किन सूरों को कहा जाता है ?
जवाब- जो सूरे हिजरत से पहले नाज़िल हुए उनको मक्की कहा जाता है चाहे वह किसी भी मक़ाम पर नाज़िल हुए हो।
- सवाल- मदनी सूरे किन सूरों को कहा जाता है?
जवाब- जो सूरे हिजरत के बाद नाज़िल हुए उनको मदनी कहा जाता है चाहे, फ़तहे मक्का के मौक़े पर मक्के में ही नाज़िल हुए हो।
- सवाल- ग़दीर के मैदान में कौनसी आयतें नाज़िल हुईं ?
जवाब- सूर-ए- मायदा की आयतन.3 और 67
- सवाल- सबसे पहली वही कब नाज़िल हुई ?
जवाब- 27 रजब को।
- सवाल- क़ुरआन पर ज़ेर ज़बर पेश किसने लगाये?
जवाब- हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शागिर्द अबु असवद दौइली ने।
- सवाल- अबु असवद दौइली ने ज़ेर, ज़बर और पेश को किस तरह लिखा?
जवाब- ज़बर के लिए लाल रंग का एक नुक़्ता हर्फ़ के ऊपर, ज़ेर के लिए लाल रंग का एक नुक़्ता हर्फ़ के नीचे और पेश के लिए लाल रंग का एक नुक़्ता हर्फ़ के आगे।
- सवाल- क़ुरआन के हर्फ़ों पर नुक़्ते किस ने लगाये ?
जवाब- अबु असवद दौइली के शागिर्द याहिया बिन यामुर और नस्र बिन आसिम ने।
- सवाल- क़ुरान में नुक़्तों की शक्ल में मौजूद ज़ेर, ज़बर पेश को मौजूदा सूरत किसने दी?
जवाब- ख़लील बिन अहमद फ़राहीदी ने।
Related posts:
If you enjoyed this article, subscribe to receive more great content just like it.
Popular Posts
लोकप्रिय पोस्ट
-
Quran Hindi 78to114
-
हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के पिता हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम व आपकी माता हज़रत फ़तिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा हैं। आप अपने माता पिता की द...
-
इंदौर की अर्चना जी का शुक्रिया जिन्होंने इस पोस्ट को बेहतरीन अंदाज़ मैं पढ़ा.. आप सब भी सुने. इमाम हुसैन की शहादत को नमन करते हुए हमारी ओ...
-
मैंने अंग्रेजी ब्लॉगजगत का १५ साल का सफ़र तय करते हुए ,६ महीने पहले हिंदी ब्लॉगजगत मैं अपना क़दम रखा और सच मानिये मुझे हिंदी ब्लॉगजगत ने ब...
-
जब भी कोई दुर्घटना हो जाए, और आप अखबार पलटने लहें तो नेताओं का वही बडबोलापन, वही गलीज छींटाकशी. एक दूसरे पर पढने को मिलेगी. बडबोले नेता अप...
-
" खुशियाँ लुटा के जीने का इस ढंग है ज़िंदगी “समीर लाल ( उड़नतश्तरी) “ यह नाम इस ब्लॉगजगत मैं किसी के तार्रुफ़ का मुहताज नहीं है . इ...
-
पेश ए खिदमत है "अमन के पैग़ाम पे सितारों की तरह चमकें की चौथी पेशकश ... राजेन्द्र स्वर्णकार बीकानेर से कुछ इस तरह से "अमन का पै...
-
" अमन के पैग़ाम" पे सितारों की तरह चमकें की पहली पेशकश . रज़िया राज़ जी की जितनी तारीफ की जाए कम है. जब मैंने उन से निवेदन किया...
-
जैसा की हमेशा से होता है, कोई भी त्यौहार आये हम -४-५ दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं. ऐसी तैय्यारियाँ मैंने इस साल बकरा ईद पे ब्लोगेर्स ...
-
हर साल मुहर्रम का चाँद दिखाई देते ही ,हर तरफ कर्बला, या हुसैन की सदा सुनाई देने लगती है, लोगों की ज़बान पे पैगाम है इंसानियत,सब्र ए ...
Recent Stories
Connect with Facebook
Sponsors
Blog Archives
Recent Comments








